Home Astrology दीपका एरिया में डीजल चोरी का खुलासासी, आईएसएफ की कार्रवाई, कैंपर वाहन...

दीपका एरिया में डीजल चोरी का खुलासासी, आईएसएफ की कार्रवाई, कैंपर वाहन समेत आरोपी पुलिस के हवाले

0
110

दीपका एरिया में डीजल चोरी का खुलासासी

आईएसएफ की कार्रवाई, कैंपर वाहन समेत आरोपी पुलिस के हवालेIMG 20250820 WA0006 IMG 20250820 WA0004 IMG 20250820 WA0003 1 IMG 20250820 WA0005 IMG 20250820 WA0000 1 IMG 20250820 WA0001 1

कोरबा।
दीपका एरिया में डीजल चोरी की बड़ी घटना का सीआईएसएफ ने खुलासा किया है। बीती मध्यरात्रि एलके-1 एरिया में की गई कार्रवाई के दौरान सीआईएसएफ जवानों ने एक कैंपर वाहन (क्रमांक CG 12 BK 4836) को डीजल चोरी करते हुए पकड़ लिया।

सूत्रों के अनुसार, मौके से वाहन चालक सहित डीजल चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए वाहन और आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए दीपका पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी अकेला था या किसी संगठित गिरोह से जुड़ा हुआ है।