दशकों से बदहाल सड़क, फिसलकर चोटिल होते हैं स्कूली बच्चे
नाला और कीचड़ युक्त सड़क से गुजर कर जाते हैं बच्चे

कोरबा जिला मुख्यालय से करीब 25किमी दूर ग्राम चिकनिपाली ग्राम का आश्रित मोहल्ला मांझी पारा विकास से कोसो दूर है। दशकों से यहां की बदहाल सड़क को देखने सुनने वाला कोई नहीं है। स्थानीय जन प्रतिनिधियों से लेकर जिला मुख्यालय में बैठे अधिकारियों तक से गुहार लगाने के बाद भी ग्राम चिकनिपाली में लगभग 1 किमी लंबी सड़क का निर्माण नहीं हो पाया। इस सड़क के न बनने से कई छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। दरासल उक्त ग्राम के बच्चे इसी मार्ग से पढऩे जाते हैं। सड़क निर्माण न होने की वजह से बच्चे कीचड़ युक्त सड़क में फिसलकर चोटिल हो जाते हैं। सड़क न होने से बच्चों को स्कूल पहुंचने में देरी होती है तो कर्मचारी दफ्तर पहुुंचने में लेट हो जाते हैं। छात्रों की माने तो उक्त सड़क में वह व अन्य छात्र कई बार गिरकर चोंटिल हो चुके हैं।




