तीन लोगों को बचाने के चक्कर में राकेश बंजारे बहा
सूचना मिलने पर एसडीआरएफ ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
दुर्ग जिले के अंतर्गत आने वाले जांजगीर क्षेत्र के रामपुर नाल में शनिवार की सुबह हुए हादसे में 35 वर्ष का राकेश बंजारे बाढ़ के पानी में फंसकर बह गया। खबर के अनुसार बाढ़ में फंसे हुए तीन लोगों को बचाने के प्रयास में राकेश ने बिना देर किए नाले में चलांग लगा दी। इस घटना की सूचना मिलने पर स्टेट डिजास्टर रेस्पॉन्ड फोर्स और स्थानीय गोताखोर रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हुए हैं लेकिन तेज बहाव के कारण कामकाज करने में दिक्कत हो रही है।




