*तिलकेजा में धूमधाम से मां दुर्गा का विसर्जन, झांकियों ने मोहा मन

*
कोरबा जिले के ग्राम पंचायत तिलकेजा में आज श्रद्धा और उत्साह के साथ मां दुर्गा का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर पूरे गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें विभिन्न धार्मिक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान भोलेनाथ, मां पार्वती और उनके सहपाठियों की आकर्षक झांकी निकाली गई, जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाहर से आए कलाकारों द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया, जिससे माहौल भक्तिमय बन गया।
जय माता दी के जयघोष से पूरा तिलकेजा गुंजायमान हो उठा। भक्तों ने मां दुर्गा की प्रतिमा को विधिवत पूजा-अर्चना कर विसर्जित किया और परंपरा के अनुसार नवरात्रि उत्सव का समापन किया।




