तहसीलदार और पटवारी समेत सात घरों के टूटे ताले
सरकारी अधिकारियों के निवास क्षेत्र में दहशत
चोरों ने अब उन लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है जिनके कंधे पर अपने क्षेत्र के सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी है।
बलौदा बाजार भाटापारा जिले के जे डी कॉलोनी में बीती रात चोर घुसे और तहसीलदार पटवारी समेत 7 लोगों के घरों के ताले तोड़कर नकदी और जेवर ले भागे।
ध्यान रहे जिस क्षेत्र में चोरी हुई है वही एडिशनल एसपी एसडीओपी सहित अन्य शासन प्रशासन से जुड़े अधिकारियों के बंगले हैं। यहां रहने वालों के मन में भय व्याप्त है




