डायरिया से तीन की मौत, 20 से ज्यादा बीमार प्रशासन और स्वास्थ्य अमला अलर्ट, गांव में शिविर लगाकर हो रहा उपचार

0
77

 

डायरिया से तीन की मौत, 20 से ज्यादा बीमार
प्रशासन और स्वास्थ्य अमला अलर्ट, गांव में शिविर लगाकर हो रहा उपचारScreenshot 20250613 134428 Gallery

जांजगीर-चाम्पा जिले के अकलतरा विकासखंड के अंतर्गत अकलतरी गाँव में डायरिया फैलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। अब तक 20 से अधिक लोग इस बीमारी से प्रभावित हुए हैं, जबकि अलग-अलग दिनों में तीन लोगों की जान जा चुकी है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में अस्थायी उपचार शिविर स्थापित किया है, जहां मरीजों को प्राथमिक इलाज दिया जा रहा है।

डायरिया से गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों को अकलतरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेफर किया जा रहा है। फिलहाल डायरिया फैलने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसके मद्देनज़र स्वास्थ्य विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग की टीमें गांव में पानी के स्रोतों की जांच कर रही हैं। पानी के सैंपल लिए जा चुके हैं और उनकी रिपोर्ट का इंतजार है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस और दवा की व्यवस्था की जा रही है। ग्रामीणों से आग्रह किया गया है कि वे उबला पानी पिएं और सफाई का विशेष ध्यान रखें।