झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
कोरबा की कई निचली बस्तियों में भर गया पानी
देखिए वीडियो

कल से लगातार हो रही बारिश ने कोरबा शहर का भी जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मुख्य मार्ग को छोड़कर शेष सभी सड़के पानी से लबरेज हो गई हैं वहीं निचली बस्तियों में तो बस पानी ही पानी दिखाई दे रहा है।
नगर निगम कोरबा के वार्ड नंबर 12 चिमनी भट्ठा का हाल तो बेहाल है। यहां लोगों के घर में पानी घुस गया है। पानी के साथ ही कचरा और सीवर की गंदगी भी घरों में फैल गई है। कुछ घरों में करंट फैल जाने से लोगों के प्राण पर आ बनी। किसी तरह स्वयं को बचाकर लोग अब अपने घर को बचाने की कोशिश में जुटे हैं। ऐसा ही दृश्य कई बस्तियों में दिखाई दे रहा है




