जांच में 152 मकान मिले काल्पनिक, एसडीएम ने मुआवजा निरस्त करने एसईसीएल को लिखा पत्र

0
161

कोरबा ब्रेक

जांच में 152 मकान मिले काल्पनिक,

एसडीएम ने मुआवजा निरस्त करने एसईसीएल को लिखा पत्र,Screenshot 20250703 124624 Gallery

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने की मलगांव अंतर्गत भूमि अर्जन की जांच,एसईसीएल अन्तर्गत दीपका विस्तार परियोजना हेतु अधिग्रहित की गई थी भूमि

एसईसीएल दीपका विस्तार परियोजना हेतु ग्राम मलगांव में चिन्हाकित भूमि पर स्थिति परिसंपत्तियों के सर्वेक्षण के दौरान मुआवजे के लिये तैयार सूची में लगभग 152 मकान के काल्पनिक होने का खुलासा हुआ है।

इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटघोरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार

मई 2025 में ग्राम मलगांव में स्थित परिसम्पत्तियों को हटाकर पूर्णतः विस्थापित किये जाने के दौरान यह ज्ञात हुआ कि मेजरमेंट बुक के अनुसार भौतिक रूप से परिसंपत्तियां उपलब्ध नहीं है।

इस संबंध में एसईसीएल दीपका के द्वारा 78 ऐसे मकानों की सूची उपलब्ध कराई गई, जो मौके पर स्थित नहीं हैं, अर्थात काल्पनिक मकान है। इसी प्रकार विस्थापन के दौरान मौके पर उपस्थित राजस्व अधिकारी / कर्मचारी द्वारा 74 मकानों की सूची जिसमें वर्ष 2018 से 2022 के गूगल अर्थ की फोटो संलग्न की गई। गूगल अर्थ की फोटो के अवलोकन से स्पष्ट रूप से पाया गया कि उक्त 74 मकान भी मौके पर स्थित नहीं हैं,