जमीन विवाद में महिला पर प्राण घातक हमला महिला के पति ने बनाया वीडियो

0
89

जमीन विवाद में महिला पर प्राण घातक हमला

महिला के पति ने बनाया वीडियोScreenshot 20250717 132644 Gallery

जमीन विवाद को लेकर एक युवक ने महिला पर कुल्हाड़ी से प्राण घातक हमला कर दिया। युवक हमला करने आ रहा है यह जानकर महिला के पति ने कमरे में अपने कैमरे से घटना की रिकॉर्डिंग की तैयारी कर ली

चंपा जांजगीर जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के भेसड़ा गांव निवासी एक दंपति पर जमीन को लेकर चल रहे विवाद से कुपित हो हीरेंद्र सूर्यवंशी नामक युवक ने महिला के घर में प्रवेश किया। महिला के पति ने युवक को हमला करने से रोकने की कोशिश की लेकिन युवक ने महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। और फिर उसे समझा कर महिला का पति दरवाजा बंद करने के बाद उस मोबाइल की ओर गया जिसके जरिए उसने पहले से ही वीडियो बनाने की व्यवस्था कर रखी थी
हमलावर युवक धीरेंद्र सूर्यवंशी के जाने के बाद गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी स्थिति को नाजुक देखते हुए बिलासपुर कर दिया गया
इधर इसकी सूचना मिलने पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है