spot_img

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या:नारायणपुर में घर से बाहर टहल रहे थे; बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग

Must Read

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में कांग्रेस नेता विक्रम बैस की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने बीच बस्ती में उन्हें 3 गोलियां मारी, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे भाग निकले। यह नक्सल घटना है या आपसी रंजिश में हुई वारदात है, ये पुलिस की जांच के बाद ही साफ होगा। घटना नारायणपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र की है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात विक्रम बैस जिला मुख्यालय के बखरूपारा स्थित अपने घर के बाहर टहलने के लिए निकले थे। इसी बीच अचानक कुछ हमलावर बाइक से आ धमके। उन्होंने विक्रम पर एक के बाद एक लगातार 3 गोलियां दागीं। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

विक्रम बैस ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और नारायणपुर परिवहन संघ के सचिव भी थे।

विक्रम बैस ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और नारायणपुर परिवहन संघ के सचिव भी थे।

बस्ती के बीच हुई खूनी वारदात

गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकले। उन्होंने देखा कि विक्रम बैस खून से लथपथ जमीन पर पड़े हैं। इसके बाद फौरन उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बीच बस्ती हुई इस वारदात के बाद लोगों मेंदहशत का माहौल है।

कांग्रेस से जुड़े थे, परिवहन संघ के सचिव भी

विक्रम बैस पिछले कई सालों से कांग्रेस पार्टी से जुड़कर काम कर रहे थे। वे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष थे। इसके अलावा नारायणपुर परिवहन संघ के सचिव भी थे।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

बीच चौराहे पर हंगामा करने वाली महिला गिरफ्तार,कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

acn18.com कोरबा / कोरबा की कोतवाली पुलिस ने उस महिला को गिरफ्तार कर लिया है,जिसने शारदा विहार स्थित अटल...

More Articles Like This

- Advertisement -