छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स ने नरेंद्र मोदी का मनाया जन्मदिन
कोरबा महापौर ने आयोजन की की सराहना
देखिए वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन उनके शुभचिंतकों द्वारा मनाया गया। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स ने मानसिक रोगियों के मध्य केक कटवा कर नरेंद्र मोदी के प्रति शुभेच्छा प्रकट की।
oकोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत के मुख्य आतिथ्य और ग्रैंड एसीएन न्यूज़ संपादक कमलेश यादव के विशिष्ट आतिथ्य और छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के कोरबा जिला अध्यक्ष संतोष अग्रवाल की अध्यक्षता में अपना घर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। अतिथियों द्वारा केक काटकर नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं प्रेषित की गई clip
इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत ने छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के इस आयोजन की भूरि भूरि प्रशंसा की ।उन्होंने कहा की वैसे तो पूरे देश में नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन मनाया गया। भाजपा द्वारा तो सेवा सप्ताह ही शुरू किया गया है। लेकिन चैंबर ने मानसिक रुग्ण लोगों के बीच मोदी जी के जन्मदिन की खुशियां बांटी जो सराहनीय है।
छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के इस कार्यक्रम में सुभाष अग्रवाल गजानंद अग्रवाल पारस रामानी समेत बड़ी संख्या में चेंबर के पदाधिकारी और अपना घर के संचालक राणा मुखर्जी ,विजय आदि भी मौजूद रहे




