चेंबर चुनाव. अध्यक्ष समेत अन्य पदों के लिए होगा मतदान प्रत्याशियों द्वारा जनसंपर्क जारी. योगेश जैन का पलड़ा भारी

0
165

चेंबर चुनाव. अध्यक्ष समेत अन्य पदों के लिए होगा मतदान
प्रत्याशियों द्वारा जनसंपर्क जारी. योगेश जैन का पलड़ा भारीScreenshot 20250627 101506 Samsung Internet

चेंबर ऑफ कॉमर्स कोरबा की चुनावी प्रक्रिया चल रही है .1 जुलाई को मतदान होना है इसलिए प्रत्याशियों ने जनसंपर्क तेज कर दिया है. बाजार अब तक जो संकेत दे रहा है उसके अनुसार अध्यक्ष पद के लिए योगेश जैन और गजानंद अग्रवाल के मध्य टक्कर है. विनोद अग्रवाल भी अपनी स्थिति बेहतर करने के लिए प्रयासरत है

चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिष्ठा पूर्ण अध्यक्ष पद पर कोरबा के व्यवसाई किसे प्रतिष्ठित करते हैं इसका खुलासा 1 जुलाई की रात में हो जाएगा। इस पद पर आरुण होने के लिए जो प्रत्याशी मैदान में है उनमें योगेश जैन दूसरी बार अध्यक्ष बनने के लिए प्रयासरत है .गजानंद अग्रवाल और विनोद अग्रवाल भी अध्यक्ष बनने की ख्वाहिश रखते हैं. तीनों प्रत्याशियों ने जनसंपर्क तेज कर दिया है

योगेश जैन ने अपने अध्यक्षीय कार्यकाल में व्यापारियों के साथ जो संबंध स्थापित किए हैं उसके कारण उनकी स्थिति काफी बेहतर बताई जा रही है। उन्होंने महामंत्री पद के लिए नरेंद्र अग्रवाल और कोषाध्यक्ष के लिए ओमप्रकाश रामानी को अपने पैनल में शामिल किया है .इन दोनों का व्यापारियों से मधुर संबंध और संपर्क भी तीनों प्रत्याशियों के जनाधार को मजबूत करता दिखाई दे रहा है

गजानंद अग्रवाल और विनोद अग्रवाल भी सतत व्यापारियों के संपर्क में रहते हैं इसलिए उनकी स्थिति को भी कमजोर नहीं माना जा सकता .इनका भी प्रयास है कि व्यापारी वर्ग एक बार इन्हें भी दायित्व सौंप कर सेवा का अवसर दे।

बहरहाल चुनावी सर गर्मी शबाब पर है. 29 जून को नामांकन दाखिल किया जाएगा. शाम तक स्पष्ट हो जाएगा कि कौन-कौन मैदान में शेष रह गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर 1 जुलाई को मतदान होगा. शाम 5 बजे के बाद मतगणना होगी और घोषित हो जाएगा की कौन कौन पदारूढ़ होकर व्यापारियों के अधिकार के संघर्ष के लिए चयनित किए गए