चांपा कोरबा मार्ग पर बाईपास का निर्माण अधूरा
अधूरे निर्माण को पूर्ण करने की मांग
कोरबा चंपा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पत्ताड़ी गांव के समीप निर्माण कार्य अधूरा है। बाईपास सड़क निर्माण के अधूरा रहने के कारण राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। अधूरे निर्माण को पूर्ण करने की मांग लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण कोरबा कलेक्ट्रेट पहुंचे उन्होंने प्रशासन से मांग किया की जल्दी से जल्दी अधूरा निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए




