Home देश दुनिया चंद्रयान-3 आज शाम 6:04 बजे चंद्रमा पर लैंड होगा:मिशन की सफलता के...

चंद्रयान-3 आज शाम 6:04 बजे चंद्रमा पर लैंड होगा:मिशन की सफलता के लिए देश-विदेश में हवन-पूजन; PM दक्षिण अफ्रीका से इवेंट में वर्चुअली जुड़ेंगे

0
54

भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम आज शाम 6:04 बजे चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड करेगा। फिर रैंप खुलेगा और प्रज्ञान रोवर इससे चांद की सतह पर आएगा। विक्रम लैंडर प्रज्ञान की फोटो खींचेगा और प्रज्ञान विक्रम की। इन फोटोज को पृथ्वी पर सेंड किया जाएगा। अगर भारत अपने इस मिशन में सफल रहा तो वो ऐसा करने वाला पहला देश होगा।

इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ ने 9 अगस्त को विक्रम की लैंडिंग को लेकर कहा था- ‘अगर सब कुछ फेल हो जाता है, अगर सभी सेंसर फेल हो जाते हैं, कुछ भी काम नहीं करता है, फिर भी यह (विक्रम) लैंडिंग करेगा, बशर्ते एल्गोरिदम ठीक से काम करें। हमने यह भी सुनिश्चित किया है कि अगर इस बार विक्रम के दो इंजन काम नहीं करेंगे, तब भी यह लैंडिंग में सक्षम होगा।’

कार्टून की नजर से…

whatsapp image 2023 08 22 at 235529 1692760386

पीएम मोदी लाइव इवेंट में वर्चुअली जुड़ेंगे
लैंडिंग का लाइव इवेंट शाम 5:20 बजे से शुरू होगा। इस इवेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअली जुड़ेंगे। अभी वो साउथ अफ्रीका में हैं इसलिए वर्चुअली शामिल हो रहे हैं। वहीं मिशन की सफलता के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी में जगह-जगह पर हवन कराए जा रहे हैं।

चंद्रयान-3 की कामयाबी के लिए किए जा रहे पूजन और सेलिब्रेशन की तस्वीरें…

अमेरिका के न्यू जर्सी के मॉनरो में बुधवार को ओम श्री साईं बालाजी मंदिर में पूजन करते भारतीय समुदाय के लोग।
अमेरिका के न्यू जर्सी के मॉनरो में बुधवार को ओम श्री साईं बालाजी मंदिर में पूजन करते भारतीय समुदाय के लोग।
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार सुबह चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए खास भस्म आरती की गई।
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार सुबह चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए खास भस्म आरती की गई।
लखनऊ के इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में बुधवार को लोगों ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए नमाज पढ़ी।
लखनऊ के इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में बुधवार को लोगों ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए नमाज पढ़ी।
भरतनाट्यम और कुचीपुड़ी डांसर पूजा हिरवदे ने बुधवार को नागपुर में नमो नमो भारताम्बे और चंद्रयान एंथम पर डांस किया।
भरतनाट्यम और कुचीपुड़ी डांसर पूजा हिरवदे ने बुधवार को नागपुर में नमो नमो भारताम्बे और चंद्रयान एंथम पर डांस किया।
देहरादून के टपकेश्ववर महादेव मंदिर में बुधवार सुबह माता वैष्णो देवी गुफा में पूजन शुरू हो गया है। ये चंद्रयान-3 की लैंडिंग तक जारी रहेगा।
देहरादून के टपकेश्ववर महादेव मंदिर में बुधवार सुबह माता वैष्णो देवी गुफा में पूजन शुरू हो गया है। ये चंद्रयान-3 की लैंडिंग तक जारी रहेगा।
लखनऊ की हजरत शाह मीना शाह दरगाह पर भाजपा नेता मोहसिन रजा ने मंगलवार को चंद्रयान-3 की सफलता के लिए दुआ मांगी।
लखनऊ की हजरत शाह मीना शाह दरगाह पर भाजपा नेता मोहसिन रजा ने मंगलवार को चंद्रयान-3 की सफलता के लिए दुआ मांगी।
मुंबई के चामुण्डेश्वरी शिव मंदिर में मंगलवार को शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता आनंद दुबे ने हवन किया।
मुंबई के चामुण्डेश्वरी शिव मंदिर में मंगलवार को शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता आनंद दुबे ने हवन किया।

आज लैंडिंग नहीं हुई, तो 27 अगस्त को होगी
चंद्रमा पर उतरने से दो घंटे पहले, लैंडर मॉड्यूल की स्थिति और चंद्रमा पर स्थितियों के आधार पर यह तय करेंगे कि उस समय इसे उतारना उचित होगा या नहीं। अगर कोई भी फैक्टर तय पैमाने पर नहीं रहा तो लैंडिंग 27 अगस्त को कराई जाएगी।