Home Astrology घनघोर बरसात में भी छात्रावास में पानी का संकट

घनघोर बरसात में भी छात्रावास में पानी का संकट

0
177

घनघोर बरसात में भी छात्रावास में पानी का संकटIMG 20250802 WA0022

रतनपुर के अनुसूचित जाति प्री मेट्रिक छात्रावास में पानी का छाया संकट।पानी की एक बाल्टी के लिए भटकते हैं सरकारी हॉस्टल के बच्चे।सरकारी दावों की खुली पोल, छात्रावास में एक साल से नहीं है पानी की व्यवस्था

50 से ज्यादा बच्चे बाल्टी लेकर मोहल्ले में पानी मांगने को मजबूर, कई बार लौटते हैं खाली हाथ।हर दिन मोहल्ले के घरों में जाकर पानी मांगते हैं, कोई देता है, कोई डांटता है, और कई बार मिलता ही नहीं।प्रशासन बेपरवाह, बच्चे बेहाल
और अफसरों से की गई कई शिकायतें बेअसर।न टैंकर आता है, न कोई वैकल्पिक व्यवस्था
।बच्चे न पढ़ाई पर ध्यान दे पा रहे, न खुद को स्वस्थ रख पा रहे

गंदा पानी पीने से डायरिया और स्किन इंफेक्शन जैसी बीमारियों का खतरा।गर्मी में होते है हालात और भी खराब ।नहाने, शौच और कपड़े धोने के लिए भी पानी नहीं।डिजिटल इंडिया के दौर में बाल्टी से पानी लाने को मजबूर हैं भविष्य निर्माता