ग्रैंड ए सी एन में खबर चलने के बाद मचा हड़कप
संपत्ति की चोरी पर सख्त एसईसीएल, सतर्कता विभाग की त्वरित कार्यवाही
कोरबा क्षेत्र के 6 कर्मियों को तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोरबा क्षेत्र की राजगमार एवं ढेलवाड़ीह खदानों के कुछ कर्मियों द्वारा स्टोर से सामान इशू करवाने के बाद लोहे/स्क्रैप को कबाड़ी की दुकानों पर बेचे जाने की गतिविधि सामने आई थी। ग्रैंड एसी एन न्यूज ने इस खबर को प्रमुखता से प्रसारित किया।
न्यूज़ द्वारा प्रसारित किए गए वीडियो देख सतर्कता विभाग की टीम ने संबंधित गाड़ी के नंबर के आधार पर जांच कर दोषी कर्मियों की पहचान की।
कोरबा क्षेत्रीय प्रबंधन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषी पाए गए 6 कर्मियों पर तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्यवाही की है।
एसईसीएल प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि कंपनी की संपत्ति की सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए हम प्रतिबद्ध है तथा इस प्रकार की गतिविधियों के प्रति शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति अपनाते है। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह की किसी भी अनियमितता या भ्रष्टाचार को कड़े स्तर पर निपटा जाएगा।




