गोठान में गाय की मौत के मामले में अपराध दर्ज
नगर पुलिस अधीक्षक ने कहा चल रही है जांच
नगर पालिक निगम कोरबा के गोकुल नगर में निर्मित गोठान मैं एक गाय की मौत के मामले में ठेकेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गोकुल नगर के गोठान में गाय की मौत के बाद उसे कुत्ते नोच रहे थे जिसका वीडियो वायरल होने के बाद निगम में हड़कंप मच गया।




