गश्त के दौरान जवानों को मिली सफलता,गड्ढे में छिपा कर रखे विस्फोटक व दैनिक उपयोग के समान हुए जप्त,बड़ी साजिश की थी नक्सलियों की तैयारी, देखिए वीडियो

0
186

बीजापुर

पामेड़ क्षेत्र के FOB काउरगुट्टा क्षेत्र के जंगलों में कोबरा 208 बटालियन द्वारा नक्सल गश्त सर्चिंग कार्रवाई के दौरान माओवादियों द्वारा गड्ढा में छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में विस्फोटक एवं दैनिक उपयोग की सामग्री का डम्प बरामद किया गया

बरामद सामग्री को माओवादियों ने ग्राम कंचाल के जंगलों में जमीन में गड्ढा खोदकर छिपा रखा था। यह सामग्री माओवादियों द्वारा संभावित किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने हेतु एकत्र की गई थी, जिसे सुरक्षा बलों की सतर्क कार्यवाही से समय रहते विफल कर दिया

जवानों ने नक्सलियों के छिपाए गए ठिकाने से गन पावडर, बीजीएल सेल, कार्डेक्स वायर, बीजीएल राउण्ड, आरडीएक्स, इलेक्ट्रीक डेटोनेटर, नॉन इलेक्ट्रीक डेटोनेटर, पटाखे, तीर बम(इम्प्रोवाइज्ड), बैरल में उपयोग में आने वाला आयर रॉड, इम्प्रोवाईज्ड ग्रेनेड, क्रिस्टल शुगर ,रायफल बैनट, आयरन चिम्टा, आयरन रॉड, आयरन कटर,बैटरी, सोलर इन्वर्टर, लिथियम बैटरी, स्पूल वायर, कॉपर वायर बारमद किया है

सुरक्षा बलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से माओवादियों की एक बड़ी साजिश को विफल किया गया है

IMG 20251001 WA0030 IMG 20251001 WA0032 IMG 20251001 WA0031 IMG 20251001 WA0028 IMG 20251001 WA0029