खौलते पानी में गिरने से मासूम की मौत

मां ने चावल पकाने के लिए सिगड़ी पर पानी रख दिया ।पानी खोल रहा था इसी बीच मां किसी काम से वहां से हट गई तभी 3 वर्षीय दिव्या खेलते खेलते वहां पहुंची और इसी पानी में गिर गई। बुरी तरह झुलस गई दिव्या की इलाज के दौरान मौत हो गई
कोरबा के प्रवेश द्वार सीतामढ़ी निवासी रामकृष्ण पटेल की तीन वर्षीय छोटी बिटिया दिव्या इस दुनिया को छोड़कर परलोक सिधार गई। हुआ यूं कि राम कृष्ण की पत्नी चावल पकाने के लिए सिगड़ी पर पानी रख कर किसी अन्य काम में व्यस्त हो गई। पानी खूब खौल रहा था तभी उसकी तीन वर्षीय बेटी दिव्या खेलते खेलते वहां पहुंच गई और हड़बड़ा कर इसी पानी में गिर गई
। सामने का पूरा शरीर खौलते पानी से झुलस गया। बेटी को गंभीर अवस्था में रामकृष्ण ने पहले एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया फिर वहां से मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया जहां इलाज के दौरान बीती रात दिव्या ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया




