खाट पर सो रहे दो जुड़वा भाई,एक को करैत सांप ने दो बार डसा
,
कोरबा जिले के भुलसिदीह गाँव में रविवार की रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार गाँव के दो भाई कमरे में खाट पर लेटे हुए बातें कर रहे थे। तभी पास में मौजूद घोड़ा करैत (Common Krait) ने एक भाई को काट लिया।
पहले डंक को दोनों ने किसी कीड़े का काटना समझकर अनदेखा कर दिया, लेकिन जैसे ही करैत ने दूसरी बार डसा तब देखा गया कि वहां एक सांप था जिसे लोकल भाषा में घोड़ा करैत कहते हैं,घर वालों ने तुरंत स्थिति की गंभीरता को समझा। परिजनों ने बिना देर किए दोनों भाइयों को जिला अस्पताल पहुँचाया और घटना की सूचना RCRS (Reptile Care and Rescuer Society) टीम को दी।
सूचना मिलते ही टीम अध्यक्ष अविनाश यादव, सदस्य सागर और अजय मौके पर पहुँचे। परिवार ने सांप को ढककर रखने की कोशिश की थी, लेकिन वह वहां से निकलकर दूसरे कमरे में पहुँच गया था। टीम ने खोजबीन कर सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया। बताया गया कि उस समय सांप काफी आक्रामक था।
समय रहते सांप का रेस्कयू किया गया तब जाकर लोगों ने राहत के सांस ली।
बताया जा रहा है कि मंगल सिंह और उसका भाई वीर सिंह दोनों जुड़वा भाई हैं और खाट पर सोए हुए थे। मंगल सिंह को सांप ने डस लिया उसे कुछ देर के लिए लगा कि मौसमी कीड़े ने काटा होगा और अनदेखा कर फिर से दोनों सो गए। दूसरी बार जब सर्प ने डसा तब हड़कंप मच गया और तत्काल मंगल सिंह को अस्पताल के लिए लेकर रवाना किया गया
रेस्क्यू के बाद करैत को अस्पताल ले जाया गया, ताकि डॉक्टर मरीजों को देखते हुए पुष्टि कर सकें। डॉक्टरों ने निरीक्षण के बाद यह सुनिश्चित किया कि यह वास्तव में Common Krait है और मरीजों को तुरंत उपचार देना शुरू किया गया। उपचार मिलने के बाद सांप को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रूप से छोड़ा गया।
वहीं जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के दौरान बताया कि समय रहते पीड़ित का इलाज शुरू हो गया और फिलहाल अभी उसका इलाज जारी है।
गाँववासियों ने RCRS टीम की तत्परता, हिम्मत और सूझबूझ की सराहना की और धन्यवाद दिया।




