ख़मर छठ पर्व पर बाजार में रौनक देखिए वीडियो

0
86

ख़मर छठ पर्व पर बाजार में रौनक

देखिए वीडियोScreenshot 20250814 114817 Gallery 1

संतान की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए मनाया जाने वाला खमर छठ पर्व आज बाजार में खुशहाली लेकर आया है। पूजन और फलाहार की सामग्री लेकर ग्रामीण अंचलों से लोग कोरबा शहर पहुंचे और यहां सुबह से ही क्रय करने वालों की भीड़ लग गई

ख़मर छठ का पर्व भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को भगवान हलधर यानी बलराम जी के प्राकट्य दिवस पर मनाया जाता है। माताएं अपने संतान की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए इस कठोर व्रत को करती हैं। इस व्रत में पसहर चावल की बड़ी भूमिका होती है। छह तरह की भाजी, काशी के फूल महुआ के पत्ते, धान की लाई, भैंस का दूध दही और अन्य पूजन सामग्रियां खरीद कर इसका उपयोग व्रत में किया जाता है।