Home KORBA खदान कर्मी दूषित पानी पीने को मजबूर, बीमारी ने बना लिया अपना...

खदान कर्मी दूषित पानी पीने को मजबूर, बीमारी ने बना लिया अपना घर ,पार्षदों ने की शिकायत

0
171

खदान कर्मी दूषित पानी पीने को मजबूर,
बीमारी ने बना लिया अपना घर ,पार्षदों ने की शिकायत

IMG 20251006 WA0035 IMG 20251006 WA0034 IMG 20251006 WA0033

कोरबा के एसईसीएल कॉलोनी में रहने वाले कर्मचारियों और उनके परिजनों को लंबे समय से दूषित पानी सप्लाई किया जा रहा है।

कॉलोनीवासियों और क्षेत्र के पार्षद सुशील गर्ग और शैलेंद्र सिह ने प्रबंधन को शिकायत सौंपी हैं। शिकायत के बाद प्रबंधन ने दो दिन में समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन हफ्तों बीत जाने के बाद भी पानी की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं किया गया।

वार्ड पार्षद सुशील गर्ग ने बताया कि इस समस्या को लेकर एस ईसीएल के अधिकारियों के साथ बैठक हुई और वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण भी किया गया जहां काफी गंदगी पाई गई और ट्रीटमेंट में सुविधाओं का अभाव था जिन्हें जल्द सुध लेने की बात अधिकारियों के द्वारा कही गई थी।

एसईसीएल वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के स्टाफ ऑफिसर नीलगिरी पटेल ने बताया कि
पाइपलाइन बेचने की योजना चल रही है लगातार हो रही बारिश के कारण जहां से पानी सप्लाई होता है वहां दिक्कतें आ रही थी फिलहाल बीच में पानी सप्लाई थोड़ा ठीक नहीं था अभी हाल ही में सुधार लिया गया है और जो भी कमी है उसे बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा।