कोरबा में डबल मर्डर से सनसनी – जवान ने महिला और पुरुष को मारी गोली, दोनों की मौके पर मौत
!
कोरबा। जिले के ग्राम भिलाई बाजार में हुए गोलीकांड ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। जानकारी के मुताबिक, पास के ही ग्राम महुआडीह में एक कैफ के जवान ने महिला और पुरुष पर अचानक गोली चला दी। गोली लगते ही दोनों ने मौके पर दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आरोपी जवान ने इस डबल मर्डर को किस वजह से अंजाम दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।
इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में भय और तनाव का माहौल है।




