कोरबा ब्रेक : स्कूल में हुआ गैंगवार, एक छात्र ने दूसरे को ब्लेड से हमला कर किया लहूलुहान
कोरबा। कक्षा सातवीं में पढ़ने 14 वर्षीय छात्र पर उसके ही कक्षा में पढ़ने वाले दूसरे छात्र ने हमला कर दिया। इस घटना में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही सामने आयी है।
यह घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत दादर गांव स्थित माध्यमिक शाला की है। दरअसल खेल की छुट्टी में बच्चे स्कूल से बाहर बाँसबाड़ी नर्सरी में मारपीट कर रहे थे और स्कूल प्रबंधन इस घटना से अनजान रहा। घटना के बाद बच्चों ने स्कूल जाकर शिक्षकों को खुद ही घटना की जानकारी दी तब वे घायल छात्र को अस्पताल लेकर पहुंचे।
हमला करने वाला छात्र स्कूल नहीं आया था बल्कि अपने दोस्तों के साथ बांसबाड़ी में आया हुआ था, इसी दौरान उसने इस घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं इस घटना को अंजाम देने के बाद छात्र बांस जंगल की ओर फरार हो गया।




