कोरबा ब्रेकिंग : जिला जेल से कैदियों के फरार होने का मामला, जेलर सस्पेंड
डीजी जेल ने आदेश किया जारी
0 3 प्रहरियों को भी किया गया है निलंबित
कोरबा। जिला जेल कोरबा की दीवार फांदकर चार कैदियों के फरार होने के मामले में जेलर विजयानंद सिंह को डीजी ने निलंबित कर दिया है। जेलर को सेंट्रल जेल बिलासपुर अटैच किया गया है।
बताते चलें कि इस मामले में एक दिन पहले ही सेंट्रल जेल बिलासपुर से एक आदेश जारी कर 3 प्रहरियों को भी निलंबित किया गया है। फरार चारों कैदी पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोप में जेल में बंद थे। पुलिस की कई टीमों को उनकी तलाश में लगाया गया है।




