Home Astrology कोरबा जिले में छाया घना कोहरा  प्रकृति ने दिया सुहानी सुबह का...

कोरबा जिले में छाया घना कोहरा  प्रकृति ने दिया सुहानी सुबह का तोहफा, देखिए वीडियो

0
195

कोरबा जिले में छाया घना कोहरा
प्रकृति ने दिया सुहानी सुबह का तोहफा

) कोरबा जिले में लगातार हो रही बारिश के बाद कोरबा जिले के लोगों को प्रकृति ने एक अनोखा तोहफा दिया। सुबह होते ही चारों ओर घना कोहरा छा गया, जिसने पूरे शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों को अपनी सफेद चादर में समेट लिया। यह नजारा देखने लायक था ऐसा लग रहा था की मानो धरती पर बादल उतर आए हों। सुबह-सुबह इस दृश्य ने लोगों का मन मोह लिया। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी अपने-अपने मोबाइल से इस खूबसूरत नजारे को कैमरे में कैद करते नजर आए।
वनांचल क्षेत्रों में कोहरा और भी घना दिखा, जिससे वातावरण में ठंडक का अहसास बढ़ गया है। पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है, जिसके चलते सुबह कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। लोगों ने इस मौसम का भरपूर आनंद उठाते हुए इसे “सुहानी सुबह” बताया।