spot_img

कोरबा के पंप हाउस और 15 ब्लॉक में चोरी का तांडव: पुलिस के हाथ खाली, जनता में दहशत

Must Read

Acn18.comकोरबा/ कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना अंतर्गत आने वाले सीएसईबी चौकी क्षेत्र के पंप हाउस और 15 ब्लॉक में चोरी की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि से स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है। पिछले एक महीने के भीतर चोरी की घटनाओं का आंकड़ा दहाई को पार कर चुका है, लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं।
प्रार्थना पत्रों की बाढ़ के बावजूद, पुलिस इन चोरियों पर अंकुश लगाने में विफल रही है। पीड़ित परिवारों का कहना है कि चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में स्थानीय लड़के शामिल हैं, जो बस्ती की पूरी जानकारी रखते हैं। लगातार हो रही वारदातों से लोगों को घर से बाहर निकलने में भी डर महसूस होने लगा है।

- Advertisement -

पुलिस पेट्रोलिंग नदारद, चोरों के हौसले बुलंद
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पुलिस पेट्रोलिंग न के बराबर है, जिसके चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीएसईबी चौकी की पेट्रोलिंग वाहन में सायरन नहीं बजता और वह ठीक से चालू भी नहीं है, जिसके कारण क्षेत्र में चार पहिया सायरन पेट्रोलिंग गाड़ी का घूमना बंद हो गया है। इसी कारण चोर बेखौफ होकर “कुंडी तोड़” चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
नशेड़ी नाबालिग और युवा कर रहे वारदातें
स्थानीय लोगों का मानना है कि पंप हाउस और 15 ब्लॉक में नशे की गिरफ्त में आए नाबालिग बच्चे और युवा, जो बस्ती के बारे में जानकारी रखते हैं, चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। यह एक गंभीर सामाजिक समस्या भी है जिस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
पुलिस अधीक्षक के बेहतर पुलिसिंग के दावे पर सवाल
एक ओर जहां जिले के कप्तान जिले में बेहतर पुलिसिंग और अवैध कार्यों पर कड़ी कार्रवाई के दावे कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वार्ड में लगातार हो रही चोरियों से जनता सहमी हुई है। जिले में अवैध कार्यों पर पूर्णतः प्रतिबंध के बावजूद, इन चोरियों का थमना नहीं, पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
जनता अब पुलिस प्रशासन से इन चोरी की घटनाओं पर तत्काल लगाम लगाने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील कर रही है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

बालको ने जैव विविधता दिवस पर वन्यजीव संरक्षण जागरूकता का चलाया अभियान

Acn18.comबालकोनगर/ वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर द...

More Articles Like This

- Advertisement -