कोयला खदान में हैवी ब्लास्टिंग, घरों में आई दरार, अधिकारियों को ग्रामीणों ने सुनाई खरी खोटी
देखिए ब्लास्टिंग का वीडियो

एसईसीएल की कुसमुंडा खदान में आज ऐसी ब्लास्टिंग हुई की पूरा क्षेत्र दहल गया कई गांव हिल गए कुछ घरों में दरार आ गई.
हैवी ब्लास्टिंग से घबराए ग्रामीण आक्रोशित मुद्रा में खदान के समीप पहुंचे और वहां मौजूद खदान के अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई
ग्रामीणों ने बताया कि हमेशा ब्लास्टिंग दोपहर लगभग दो बजे की जाती है लेकिन मंगलवार को सुबह 8:15 पर ही हैवी ब्लास्टिंग कर दी गई। ब्लास्टिंग के समय 3 किलोमीटर की एरिया को खाली कराया जाता है लेकिन ऐसा नहीं किया गया
खदान से प्रभावित ग्राम जटराज के लोगों ने बताया की हैवी ब्लास्टिंग से सोनपुरी पाली पढ़ानियां सहित कई अन्य गांव के लोग दहशत में है। प्रभावित ग्रामीणों ने जिलाधीश कार्यालय पहुंचकर हैवी ब्लास्टिंग की शिकायत की ।ग्रामीणों का आरोप है की एसईसीएल ने जमीन का अधिग्रहण तो कर लिया है लेकिन अभी कई लोगों को मुआवजा नौकरी व वसाहट की सुविधा प्रदान नहीं की गई है जिसके कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है
.




