Home Astrology कोयला कर्मचारियों ने शुरू कर दी हड़ताल श्रमिक कानून में बदलाव...

कोयला कर्मचारियों ने शुरू कर दी हड़ताल श्रमिक कानून में बदलाव का हो रहा है विरोध कोरबा की लगभग सभी खदानों के उत्पादन पर पड़ा असर देखिए वीडियो

0
68

Screenshot 20250709 073156 Gallery

कोयला कर्मचारियों ने शुरू कर दी हड़ताल

श्रमिक कानून में बदलाव का हो रहा है विरोध

कोरबा की लगभग सभी खदानों के उत्पादन पर पड़ा असर

देखिए वीडियो

सी एम पी डी आई का निजीकरण और आईपीओ श्रम कानून में अन्य बदलाव करने के विरोध में श्रमिक संगठनों ने घोषित अखिल भारतीय आम हड़ताल शुरू कर दी है। इस हड़ताल का सबसे अधिक असर पड़ रहा है कोयला खदानों में। कोरबा की लगभग सभी खदानों के मुहाने पर श्रमिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी अपनी टीम के साथ मुस्तैद है। वे नारेबाजी करते हुए जो मजदूर खदान जाने का प्रयास करते दिखाई देते हैं उन्हें समझाइस देकर मजदूर और राष्ट्रहित में साथ देने का आग्रह कर रहे हैं

प्रथम पाली में ही हड़ताल का जैसा असर दिख रहा है वैसा ही मजदूरों का रुख आगे भी रहा तो कोयला उत्पादन पर असर पडना निश्चित है

गौरतलब है की इस अखिल भारतीय आम हड़ताल को भारत के प्रमुख चार श्रमिक संगठनों ने अपना समर्थन दिया है। वही भारतीय मजदूर संघ ने स्वयं को इस हड़ताल से दूर रखा है लेकिन संघ इसका विरोध नहीं कर रहा है। बल्कि माना जा रहा है कि उसका भी हड़ताल को मौन समर्थन है