Home Uncategorized किसान गया था बाड़ी देखने. अचानक नदी में पानी बढ़ा. किसान चढ़...

किसान गया था बाड़ी देखने. अचानक नदी में पानी बढ़ा. किसान चढ़ गया 45 फीट ऊपर पेड़ पर. उसे बचाने का प्रयास जारी देखिए वीडियो

0
49

किसान गया था बाड़ी देखने. अचानक नदी में पानी बढ़ा. किसान चढ़ गया 45 फीट ऊपर पेड़ पर. उसे बचाने का प्रयास जारी
देखिए वीडियोIMG 20250703 WA0080

थाना उरगा के ग्राम बरबासपुर क्षेत्र अंतर्गत भिलाई खुर्द वार्ड नंबर 10 से लगे हसदेव नदी मैं गुरुवार की देर शाम लगभग 6:00 बजे 51 वर्षीय भिलाई खुर्द निवासी दुर्गा सिंह हसदेव नदी किनारे बाड़ी की अपनी फसल को देखने गया था जहां अचानक पानी बढ़ गया और वह अपनी जान बचाने के लिए पेड़ चढ़ गया वहीं बाकी किसान जान बचाकर मौके से भाग खड़े हुए

वार्ड पार्षद उमेंद्र पटेल अपने लोगों के साथ घटनास्थल पहुंचे और इसकी सूचना 112 और उरगा थाना पुलिस को।दी ।

पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए अपने उच्च अधिकारियों की इसकी सूचना दी । रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची गई है और दुर्गा सिंह को बचाने के प्रयास में जुट गई है ।बताया जा रहा है की पानी का बहाव काफी तेज है जिसके चलते रेस्क्यू टीम अपना काम नहीं कर पा रही है । प्रयास निरंतर जारी है

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई है ।