कांकेर सांसद भोजराज नाग का अंतरिम आवेदन खारिज
गड़बड़ी का आरोप लगाकर चुनाव परिणाम रद्द करने की याचिका
छत्तीसगढ़ के कांकेर सांसद भोजराज नाग ने अपने विरुद्ध चुनाव रद्द करने की दायर याचिका के विरुद्ध हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसे हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है। हाई कोर्ट ने माना कि याचिका कर्ता ने भोजराज नाग के विरुद्ध जो प्रमाण प्रस्तुत किए हैं उसके कारण यह मामला सुनवाई योग्य है।
गौरतलब है कि कांकेर सांसद भोजराज नाग के विरुद्ध कांकेर निवासी वीरेश ठाकुर ने हाई कोर्ट में चुनाव याचिका दायर की है जिसमें उन्होंने प्रमाण प्रस्तुत करते हुए चुनाव परिणाम रद्द करने की मांग की है। इसी याचिका को रद्द करने की मांग लेकर सांसद भोजराज नाग हाई कोर्ट पहुंचे थे लेकिन उनके हाथनिराशा लगी




