

करंट लगने से बंदर की मौत
विधि विधान से हिंदुओं ने किया अंतिम संस्कार
दो बंदर आपस में खेल रहे थे. खेल झड़प में बदल गया .बड़े बंदर से बचने के लिए छोटा बंदर विद्युत खंबे पर चढ़ गया और फिर भागने के चक्कर में वह लाइन की चपेट में आ गया. खंभे से नीचे गिरते ही उसकी मौत हो गई। धर्म प्राण लोगों ने मृत बंदर को बजरंगबली का प्रतिनिधि मानते हुए श्रद्धापूर्वक अंतिम संस्कार किया
सिंचाई कॉलोनी कोरबा मैं यह घटना घटी। सुबह दो बंदर पेड़ के ऊपर उछल कूद करते देखे गए। इस दृश्य को आसपास के लोग भी निहार रहे थे। दोनों बंदरों के बीच पहले तो मस्ती चल रही थी थोड़ी देर बाद यह मस्ती क्रोध में बदल गई। बड़े बंदर ने जैसे ही छोटे बंदर पर तेज प्रहार किया , छोटा बंदर पास से निकली 11 के वी लाइन के खंभे पर चढ़ गया। और फिर करंट की चपेट में आकर नीचे गिरा और देखते ही देखे उसका प्राणांत हो गया
बंदर के मौत की जानकारी मिलने पर वन विभाग व नवा नेचर की टीम मौके पर पहुंची और फिर पंचनामा के पश्चात मृत बंदर को सिंचाई कॉलोनी निवासियों ने लेकर उसका पूजा पाठ करने के पश्चात विधि विधान से अंतिम संस्कार किया




