कन्हैया लाल सोनी स्वर्णकार समाज के बने अध्यक्ष

कोरबा के।रामसागर पारा मंदिर में *श्री मैढ़ क्षेत्रीय स्वर्णकार समाज के आराध्य देव महाराज श्री अजमीढ जी* की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई।
सभी मातृ शक्तियां श्रद्धापूर्वक अपने अपने घरों से विभिन्न प्रकार के व्यजंन प्रसाद के रुप में बना कर मंदिर में उपस्थित हुई, जो समाज के लिए एकता का प्रतीक है।
इसके साथ ही आज वर्ष 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। जिसमें अध्यक्ष- *श्री कन्हैयालाल सोनी*, सचिव- *श्री दिनेश सोनी* एंव कोषाध्यक्ष- *श्री विजय सोनी* (बिज्जू) को सर्वसम्मति से चयनित किया गया। सभी ने करतल ध्वनि ने उनका स्वागत किया।
तीनो पदाधिकारियों ने समाज को आगे बढाने एंव एकता के लिये काम करने का संकल्प लिया। अध्यक्ष कन्हैयालाल सोनी ने कहा है कि समाज के सभी लोगों के सहयोग एंव आशिर्वाद के बिना यह संभव नही होगा।




