कन्वेंशन हॉल का फॉल सीलिंग गिरने के मामले में दो अधिकारी निलंबित
कार्यपालन अभियंता और सहायक अभियंता जगदलपुर अटैच


लोकमाता अहिल्याबाई होलकर कन्वेंशन हॉल के फॉल सीलिंग गिरने के मामले में दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इन दोनों अधिकारियों को जगदलपुर अटैच कर दिया गया है
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आयुक्त द्वारा जारी आदेश में कहा गया है की लोकमाता अहिल्याबाई होलकर कन्वेंशन हॉल का फॉल सीलिंग का इतना जल्दी गिर जाना गंभीर तकनीकी खामी और गुणवत्ता में कमी को दर्शाता है। इसके लिए कार्यपालन अभियंता आर दंडोंलिया और सहायक अभियंता काशी प्रसाद पैकरा को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में दोनों अधिकारी जगदलपुर कार्यालय में अटैच रहेंगे
गौरतलब है की तीन दिन पहले ही खनिज न्यास मद से करोड़ों रुपए खर्च कर निर्मित कराया गया कन्वेंशन हॉल का बड़ा हिस्सा ढह गया। कुछ दिन पूर्व ही प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस कन्वेंशन हॉल का लोकार्पण किया था




