एसईसीएल गेवरा की सीबीएम लैब अब महिलाओं के हवाले – तकनीकी दक्षता और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

0
136

एसईसीएल गेवरा की सीबीएम लैब अब महिलाओं के हवाले – तकनीकी दक्षता और महिला सशक्तिकरण की मिसालIMG 20250717 WA0082 IMG 20250717 WA0083 IMG 20250717 WA0081 IMG 20250717 WA0079

एसईसीएल ने केंद्रीय उत्खनन कार्यशाला (CEWS), गेवरा स्थित कंडीशन बेस्ड मॉनिटरिंग लैब (सीबीएम लैब) को पूरी तरह महिलाओं के संचालन में सौंपकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल की है।

इस लैब का उद्घाटन एसईसीएल सीएमडी श्री हरीश दुहन ने निदेशक (तकनीकी) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार व निदेशक (वित्त) श्री डी. सुनील कुमार की उपस्थिति में किया।

सीबीएम लैब खनन में इस्तेमाल होने वाली भारी मशीनों के ऑयल सैंपल का विश्लेषण कर समय रहते खराबी की पहचान करती है, जिससे ब्रेकडाउन की संभावना घटती है और संचालन अधिक कुशल व लागत प्रभावी बनता है।

इस अवसर पर सीएमडी व निदेशकगणों ने महिला टीम का उत्साहवर्धन किया और भविष्य के लिए मार्गदर्शन भी दिया। इस कदम से तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा मिला है और कोल इंडिया की पहल को नई दिशा मिली है।