एक अधिवक्ता की जिद्द ने बिलासपुर को दिला दिया एशिया का सबसे खूबसूरत और बड़ा हाईकोर्ट, नहीं किया था 10 साल प्रेक्टिस।।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 25 साल पूरे होने पर आज हाईकोर्ट परिसर में भव्य सिल्वर जुबली सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस मौके पर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस माहेश्वरी,जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, समेत बड़ी संख्या में ज्यूडिशरी ऑफिसर के साथ मंत्री और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के स्थापना के बीच एक दिलचस्प बात निकल कर सामने आई। छत्तीसगढ़ में हाईकोर्ट को लाने एक अधिवक्ता की जिद्द का अहम योगदान रहा। एक जिद्द एक जुनून के साथ बिलासपुर तक छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट लाने वाले सीनियर एडवोकेट गौरी शंकर अग्रवाल। जिनका हाईकोर्ट के वेबसाइट में सबसे पहला नाम दर्ज है।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के स्थापना से पहले ही हाईकोर्ट की स्थापना को लेकर बिलासपुर और रायपुर में काफी खींचतान चल रहा था। बिलासपुर के सीनियर एडवोकेट गौरी शंकर अग्रवाल ने बिलासपुर में हाईकोर्ट की स्थापना को लेकर छत्तीसगढ़ स्थापना से पहले जिद्द में 10 साल तक प्रेक्टिस छोड़ दिया था, नतीजतन बिलासपुर को हाईकोर्ट मिला और 25 बरस पूरे हो गए।



