उरगा मण्डल मे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया

0
173

*उरगा मण्डल मे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गयाIMG 20250624 WA0024 IMG 20250624 WA0019 IMG 20250624 WA0020 IMG 20250624 WA0017 IMG 20250624 WA0022 IMG 20250624 WA0025 IMG 20250624 WA0018।*

उरगा – भाजपा उरगा मंडल द्वारा ग्राम कटबीतला मे 23जून को भारतीय जन संघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी, अंत्योदय के चिंतक डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप मे मनाया गया।
कार्यक्रम के शुरुआत मे अतिथियों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ मुखर्जी जी के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम मे भाजपा मण्डल अध्यक्ष किशन साव ने डॉ मुखर्जी जी के जीवन पर प्रकाश ड़ालते हुए बताया कि कैसे वे बचपन से ही राष्ट्रीय चिंतन मे लगे रहते थे, उनका अखण्ड भारत के प्रति चिंतन और कश्मीर के प्रति उनका संकल्प कि एक देश मे दो विधान और दो निशान नहीं चलेंगे उनको महान बनाता है। छात्र जीवन मे छात्र संघ का अध्यक्ष बनना, विदेश से पढ़ाई करके बैरिस्टर की उपाधि पाना, 33वर्ष के आयु मे कलकत्ता विश्वविद्यालय का कुलपति बनना, आजाद भारत के प्रथम उद्योग मंत्री बनना आदि उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। साथ ही धर्म के आधार पर देश को बाँटने वाली सोंच के खिलाफ आवाज़ उठाना और देश विरोधी राजनीतिक दल के के विपक्ष मे उनका 1951 मे भारतीय जनसंघ की स्थापना करना, कश्मीर मे बिना परमिट के जाकर एक देश मे दो विधान और दो निशान के खिलाफ आवाज उठाना आदि विषयों को विस्तार से बताया। उन्होंने डॉ मुखर्जी के कश्मीर मे हुए संदेहास्पद मौत को देश के लिए बलिदान होना बताया।
संगोष्ठी मे भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामचंद्र पाटले ने डॉ मुखर्जी जी के जीवन को महान बताया। मण्डल के उपाध्यक्ष हरीश साहू ने डॉ मुखर्जी के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।
श्री साव ने जानकारी दिया कि आज मण्डल के अधिकांश पंचायतों जैसे कुदुरमाल, बगबुड़ा, भैसमा, करमन्दी, चितापाली, बुन्देली आदि मे भी बलिदान दिवस पर डॉ मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।
मण्डल स्तरीय संगोष्ठी कार्यक्रम कटबीतला मे प्रमुख रूप से मण्डल अध्यक्ष किशन साव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामचंद्र पाटले, मण्डल प्रतिनिधि ओम साहू, नवनियुक्त मण्डल उपाध्यक्ष हरीश साहू, श्रीमती पुष्पा कंवर, गोपाल पाण्डेय, मण्डल महामंत्री संजय वैष्णव, मण्डल मंत्री श्रीमती बसंती पटेल पूर्व मण्डल मंत्री संतोष साहू, वरिष्ठ कार्यकर्ता रामप्रसाद राजवाड़े, शंकर लाल राजवाड़े, रामचरण राजवाड़े एवं तामेश्वर साहू, कुमार कंवर, चुन्नीलाल पाटिल, दूजराम राजवाड़े, दिलीप कौशिक, विजय पटेल, सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विकसित भारत के संकल्प पत्र का सामूहिक वाचन कर उपस्थित कार्यकर्तागण संकल्पित हुए एवं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान मे रखते हुए पीपल का पेड़ लगाकर कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन संजय वैष्णव ने किया एवं ओम साहू जी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।