ईरान-इजराइल जंग मे कुदा अब अमेरिका, 3 एटमी ठिकानो पर बमबारी:ट्रम्प ने कि हमले कि पुष्टि, कुछ देर बाद देश को करेंगे सम्बोधित

0
147

अमेरिका ने ईरान में 3 परमाणु ठिकानों पर हमला किया है। इसमें फोर्डो, नतांज और इस्फहान शामिल हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इसकी जानकारी दी है।

ट्रम्प ने कहा कि फोर्डो पर बमों की एक पूरी खेप गिरा दी गई है। यह हमला भारतीय समयानुसार रविवार सुबह 4:30 ट्रम्प ने लिखा, “सभी विमान सुरक्षित रूप से अपने घर की ओर जा रहे हैं। हमारे महान अमेरिकी योद्धाओं को बधाई। दुनिया में कोई और सेना नहीं है जो ऐसा कर सकती थी। अब शांति का समय है।

उन्होंने एक दूसरे पोस्ट में कहा कि ईरान को अब इस युद्ध को समाप्त करने के लिए सहमत होना चाहिए। ट्रम्प अब से कुछ देर में देश को ईरान पर हमले की जानकारी देंगे।IMG 20250622 WA0000