spot_img

आरती विकास अग्रवाल शासकीय कन्या मिनीमाता महाविद्यालय कोरबा की जनभागीदारी समिति की बनीं अध्यक्ष

Must Read

Acn18. Com.नगर पालिक निगम कोरबा वार्ड क्रमांक -2 साकेत नगर की पार्षद, भाजपा नेत्री एवं समाज सेविका आरती विकास अग्रवाल को शासकीय कन्या मिनीमाता महाविद्यालय कोरबा की जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष बनायी गई हैं।

- Advertisement -

कोरबा जिला प्रभारी मंत्री अरूण साव एवं कोरबा विधायक तथा प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रममंत्री लखनलाल देवांगन भाजपा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे की अनुशंसा पर कलेक्टर ने नगर पालिक निगम कोरबा वार्ड क्रमांक -2 साकेत नगर की भाजपा पार्षद श्रीमती आरती विकास अग्रवाल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्रीमती अग्रवाल का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने के दिनांक से दो साल के लिए प्रभावी होगा। श्रीमती अग्रवाल को यह जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र के भाजपाईयों एवं शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है।
कॉलेज में हर सुविधा के लिए होगा प्रयास-आरती
शासकीय कन्या मिनीमाता महाविद्यालय कोरबा की जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष बनाए जाने के बाद श्रीमती आरती विकास अग्रवाल ने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शासकीय कन्या मिनीमाता विद्यालय की अहम भूमिका है। यहां की कमियों को दूर कर हर संसाधन मुहैय्या कराने का प्रयास किया जाएगा। यहां हर विषय (फैकल्टी)के लिए भी प्रयास किया जाएगा।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

वक्फ कानून आज से लागूः पश्चिम बंगाल में हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया, गाड़ियां जलाई; पुलिस ने लाठीचार्ज किया, आंसू गैस छोड़े

Acn18. Com.वक्फ संशोधन कानून मंगलवार से देशभर में लागू कर दिया गया है। गृहमंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।...

More Articles Like This

- Advertisement -