Home KORBA अपनी ही सरकार से टकराने निकल पड़े ननकी राम , कोरबा कलेक्टर...

अपनी ही सरकार से टकराने निकल पड़े ननकी राम , कोरबा कलेक्टर के विरुद्ध राजधानी में देंगे धरना

0
100

अपनी ही सरकार से टकराने निकल पड़े ननकी राम

कोरबा कलेक्टर के विरुद्ध राजधानी में देंगे धरनाimages

वरिष्ठ भाजपा नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर राजधानी पहुंचने वाले हैं। वे भोर में ही रायपुर के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो गए थे। पता चला है कि उनके समर्थक भी बड़ी संख्या में ट्रेन और सड़क मार्ग से राजधानी के लिए रवाना हो गए हैं

वरिष्ठ आदिवासी नेता ननकी राम कंवर की अपनी ही सरकार से ठन गई है। कोरबा कलेक्टर के विरुद्ध जांच और उन्हें तत्काल हटाने की मांग पूरी न होने पर श्री कंवर 4 अक्टूबर से घोषित धरना देने रायपुर रवाना हो गए।

गौर तलब है कि भाजपा नेता ननकी राम कंवर पिछले पांच दशक से पार्टी के विभिन्न पदों पर रहने के अलावा कई बार मंत्री रहते हुए अखंड मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सेवा की है। अपनी बेवाक राय के लिए जाने जाने वाले ननकी राम कंवर ने पिछले विधानसभा चुनाव में अपनी हार का ठीकरा पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह पर फोड़ते हुए कई बार प्रदेश सरकार को ही कटघरे में खड़ा कर दिया।

पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर के वर्तमान रवैये से सत्ता पक्ष की किरकिरी हो रही है। कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत के व्यवहार और कामकाज को लेकर ननकी राम कमर का इस तरह आक्रामक रुख अपनाने का कारण सिर्फ कलेक्टर का तबादला ही नहीं है बल्कि माना जा रहा है कि खुद को पार्टी में लगभग हंसिये पर कर दिए गए श्री कंवर उम्र के इस मुकाम पर अपने वजूद की लड़ाई लड़ रहे हैं