अनियंत्रित होकर पुल के पिलर से जा टकराई बाइक-मृत
कोरबा जिले के पाली क्षेत्र में चैतमा चौकी अंतर्गत सड़क हादसे ने एक अज्ञात युवक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार चैतमा चौकी अंतर्गत युवक की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पुल के पिलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी।
उक्त घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत डायल 112 व स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोरबा जिले के राष्ट्रीय राजमारो पर लगातार वाहन हादसों का शिकार हो रहे हैं। यातायात और जिला पुलिस ने कई बार चेतावनी और स्पीड कंट्रोल के उपाय किए हैं, लेकिन इसके बावजूद सड़क हादसों पर लगाम नहीं लग पा रही है।
- Astrology
- crime
- JOB
- KORBA
- Uncategorized
- खेल
- छत्तीसगढ़
- ज़रा हटके
- जीवन शैली
- ज्ञान विज्ञान
- ज्योतिष
- ट्रैंडिंग
- देश दुनिया
- धर्म
- मनोरंजन
- राम मंदिर
- वीडियो
- व्यापार
- सेहत
- ख़ास ख़बर




