Home Astrology अज्ञात हमलावर ने युवक पर किया चाकू से हमला, गंभीर हालत में...

अज्ञात हमलावर ने युवक पर किया चाकू से हमला, गंभीर हालत में रेफर

0
106

अज्ञात हमलावर ने युवक पर किया चाकू से हमला, गंभीर हालत में रेफर
IMG 20250903 WA0031– जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना हुई है। दो युवकों ने दारू भट्ठी के पास एक युवक पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान ई. महेश (34 वर्ष), पिता ई. कृष्ण के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गुरु घांसी मोहल्ला का निवासी है और वर्धा पावर प्लांट में काम करता है। घायल ने बताया कि वह शराब पीने के समय संजय नगर के रहने वाले दो अन्य युवक भी शराब पी रहे थे इस बीच किसी बात को लेकर विवाद होने पर दोनों ने मिलकर चाकू से सीने में हमला कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।