Home KORBA अगले हफ्ते हट जाएंगे कोरबा कलेक्टर, ननकीराम कंवर को भाजपा प्रदेश...

अगले हफ्ते हट जाएंगे कोरबा कलेक्टर, ननकीराम कंवर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिया आश्वासन

0
190

अगले हफ्ते हट जाएंगे कोरबा कलेक्टर

ननकी राम कंवर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिया आश्वासन

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने थोड़ी देर पहले मुलाकात की .सूत्र बताते हैं की चर्चा में ननकी राम को प्रदेश अध्यक्ष की ओर से आश्वासन मिला है की 8 दिन के भीतर कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत का तबादला कर दिया जाएगा। पूर्व गृह मंत्री प्रदेश अध्यक्ष के इस आश्वासन से संतुष्ट नजर आए और उन्होंने धरना देने की जिद छोड़ दी है।

ध्यान रहे पूर्व गृह मंत्री कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत पर तमाम आरोप लगाकर उनका स्थानांतरण करने की मांग प्रदेश सरकार से कर रहे थे किंतु जब उन्हें लगा कि उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है तब उन्होंने 4 अक्टूबर से मुख्यमंत्री निवास के समक्ष धरना देने की घोषणा कर दी थी। आज जब वह रायपुर पहुंचे तब उन्हें बातचीत के बहाने रोक लिया गया और फिर कथित तौर पर उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया
। मीडिया से चर्चा में ननकी राम कंवर ने बताया था कि रात को उनकी मुलाकात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से होगी। और यह मुलाकात थोड़ी देर पहले हुई जिसमें अजीत बसंत के तबादले पर रजामंदी हुई है ऐसा सूत्र बता रहे हैं