Home KORBA अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस पर लोगों ने किया रक्तदान,पतंजलि और सहयोगी संगठनों ने...

अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस पर लोगों ने किया रक्तदान,पतंजलि और सहयोगी संगठनों ने किया आयोजन

0
65

acn18.com कोरबा /अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस पर कोरबा में रक्तदान करने को लेकर लोग आगे आए। जिला अस्पताल में जीवनदीप समिति के द्वारा संचालित किया जा रहे ब्लड बैंक को लोगों ने अपना सहयोग दिया। इस मौके पर सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र दिए के और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

vlcsnap 2024 03 23 17h04m56s069 1

पतंजलि स्वाभिमान ट्रस्ट और उसके सहयोगी संगठन के अलावा लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट की ओर से मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल मैं ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया गया। अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी और उनकी टीम ने इस काम में अपनी सेवाएं दी। विभिन्न क्षेत्र से संबंध रखने वाले लोगों ने इस कैंप में पहुंचकर मानवता के हित में रक्तदान किया और इस प्रयास की सरहना की। लोगों ने रक्तदान को लेकर अपने अनुभव बताएं। पतंजलि योग संस्था के पदाधिकारी संजय कुर्मावंशी ने बताया कि लगातार इस प्रकार के कार्यक्रम जिले में किए जा रहे हैं। आज काफी संख्या में लोग रक्तदान करने के लिए आगे आए हैं । आगे भी यह सिलसिला चलेगा।

vlcsnap 2024 03 23 17h05m17s206