spot_img

हसदेव नदी में डूबे दो युवक, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

Must Read

Acn18. Com.कोरबा जिले के दीपका एमडी टाइप कॉलोनी निवासी कुछ परिवार शुक्रवार को देवरी गांव के पास हसदेव नदी में पिकनिक मनाने गए थे। इस दौरान नहाने गए दो युवक पानी के तेज बहाव में बह गए। बलौदा थाना प्रभारी अशोक वैष्णव ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे की है। सुमित सिंह (19) और अश्वनी सिंह (24) नदी में नहा रहे थे तभी पानी के तेज बहाव में बह गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अश्वनी सिंह का शव बरामद कर लिया गया है लेकिन सुमित सिंह का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।

- Advertisement -

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बिलासपुर से SDRF की टीम को बुलाया गया। रात होने के कारण खोजबीन रोक दी गई है। शनिवार सुबह से सुमित की तलाश फिर से शुरू की जाएगी। पुलिस ने बताया कि इलाके में तेज बहाव और गहराई के कारण लोगों को नदी के पास सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वही पिकनिक मनाने जा रहे परिवारों को भी इस बात का ध्यान रखना चहिए कि पानी की आस पास बिना सुरक्षा के ना जाए ।

 

 

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से आज...

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका...

More Articles Like This

- Advertisement -