हड़बड़ी में रेलवे ने तैयारी की लेकिन नहीं आए महाप्रबंधक , कोरबा में आनन फानन में कई काम किए गए

0
80

 

हड़बड़ी में रेलवे ने तैयारी की लेकिन नहीं आए महाप्रबंधक

कोरबा में आनन फानन में कई काम किए गए

करोड़ों की लागत से अमृत भारत स्टेशन के अंतर्गत कोरबा में रेलवे के द्वारा कई कार्य कराए जा रहे हैं लेकिन इनकी गति बहुत धीमी है। निर्धारित समय सीमा पर होने के बाद भी नतीजा शून्य है। इन सबसे अलग हटकर 3 अक्टूबर को कोरबा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश का तय दौरा कार्यक्रम अचानक रद्द हो गया। इससे रेल अधिकारियों ने राहत की सांस ली। लेकिन इससे पहले ही स्थानीय स्तर पर रेलवे की सेकंड एंट्री से लेकर रेल साइडिंग, प्लेटफॉर्म और दूसरी जगह पर कई कार्यो को आनन फानन में कराया गया। जिन चीजों को लेकर लगातार शिकायतें बनी हुई थी उन्हें भी दूर करने की पूरी कोशिश की गई। अब कहा जा रहा है की नई तारीख पर महाप्रबंधक कोरबा का दौरा करेंगे।