Home Astrology सर्व यादव समाज के महिला प्रकोष्ठ द्वारा भव्य आयोजन ,प्रदेश स्तरीय...

सर्व यादव समाज के महिला प्रकोष्ठ द्वारा भव्य आयोजन ,प्रदेश स्तरीय आयोजन में शामिल हुई मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी

0
243

सर्व यादव समाज के महिला प्रकोष्ठ द्वारा भव्य आयोजन

प्रदेश स्तरीय आयोजन में शामिल हुई मुख्यमंत्री की धर्मपत्नीIMG 20251007 WA0106 IMG 20251007 WA0099

IMG 20251007 WA0117

IMG 20251007 WA0125 IMG 20251007 WA0119 IMG 20251007 WA0124 IMG 20251007 WA0126 IMG 20251007 WA0127 IMG 20251007 WA0102

सर्व यादव समाज के महिला प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेश स्तरीय महिला सम्मेलन का भव्य आयोजन राजधानी रायपुर स्थित वृंदावन हॉल में किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में महिलाएं, निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं समाज की पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिलाओं का उत्साह देखने लायक था।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं प्रदेश की वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी श्रीमती कौशल्या देवी साय, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती करूणा मधुसूदन यादव ने की। इसके साथ ही कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती मंजू राकेश यादव उपस्थित रहीं। अन्य विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती सुलोचना यादव (जनपद अध्यक्ष, बलौदा बाजार), श्रीमती सविता भीम यादव (जनपद अध्यक्ष, पलारी), श्रीमती जागृति यादव (जिला पंचायत सदस्य, राजनांदगांव) एवं श्रीमती सरोज यादव (पूर्व अध्यक्ष, नगर पंचायत लेदरी महेंद्रगढ़) शामिल थीं।

मुख्य अतिथि कौशल्या देवी साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि

> “प्रत्येक समाज, प्रदेश और देश के विकास में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम होती है। जब तक महिलाओं को साथ लेकर नहीं चला जाएगा, तब तक विकास अधूरा रहेगा। आज महिलाएं घर से लेकर शासन-प्रशासन तक हर क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।”

 

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं के उत्थान हेतु अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें ‘महतारी वंदन योजना’ प्रमुख है, जिसके अंतर्गत महिलाओं को प्रतिमाह ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इसके अलावा अविवाहित, विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं के लिए भी कई लाभकारी योजनाएं संचालित हैं।

कौशल्या साय ने बताया कि शासन द्वारा ‘महतारी सदन’ की स्थापना गांव-गांव में की जा रही है, जहां महिलाएं बैठकर अपने विकास, शिक्षा, स्वावलंबन एवं सामाजिक मुद्दों पर चर्चा कर सकती हैं। कुछ पंचायतों में यह पहल शुरू हो चुकी है और शीघ्र ही पूरे प्रदेश में इसका विस्तार किया जाएगा।

उन्होंने कहा —

> “संविधान ने हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराया है। इसलिए समाज के हर नागरिक को शासन की योजनाओं से जुड़कर उनका लाभ लेना चाहिए और साथ ही विकास की दिशा में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। शासन और जनता के बीच संवाद आवश्यक है, ताकि योजनाओं का लाभ सीधे ज़रूरतमंदों तक पहुंचे।” clip

 

कार्यक्रम की अध्यक्षटा कर रहे मधुसूदन यादव ने कहा कि यह देखकर प्रसन्नता होती है कि बारिश और व्यस्तता के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं सम्मेलन में शामिल हुई हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, चाहे राजनीति हो, शिक्षा, व्यापार या सामाजिक कार्य—हर जगह महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं। Clip

Vo कार्यक्रम के दौरान देवभोग क्षेत्र की महिलाओं ने पारंपरिक लोक नृत्य के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि कौशल्या देवी साय का अभिनंदन पुष्पमालाओं और शॉल-श्रीफल भेंट कर किया गया। Clip

सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आईं महिला पदाधिकारियों की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। प्रमुख रूप से उपस्थित थीं —

 

सम्मेलन के अंत में सर्व यादव समाज महिला प्रकोष्ठ की ओर से धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे शासन की सभी योजनाओं से जुड़कर समाज और प्रदेश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।