Home Astrology सड़क हादसे में आधा दर्जन युवकों की मौत नागपुर से आ...

सड़क हादसे में आधा दर्जन युवकों की मौत नागपुर से आ रही कार ट्रक से जा टकराई

0
62

सड़क हादसे में आधा दर्जन युवकों की मौत

नागपुर से आ रही कार ट्रक से जा टकराईScreenshot 20250815 155631 Gallery

 

 

राजनांदगांव जिले के बागनदी थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क चिरचारी नेशनल हाईवे चौराहे के पास सड़क हादसे में कार सवार 6 युवकों की मौत हो गई । इस हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई । कार में 7 लोग सवार थे। कार सवार लोग नागपुर से राजनांदगाव की तरफ जा रहे थे।

इस गंभीर हादसे को लेकर बताया जा रहा है कि कार इतनी स्पीड में थी कि, अचानक ब्रेक मारने पर कार दूसरी तरफ मुड़ गई और दूसरे रास्ते में सामने से आ रहे ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं कार चालक गंभीर रुप से घायल है। घायल युवक की पहचान सागर यादव के रूप में हुई है। वह नया बसेरा गांधी नगर इंदौर मध्यप्रदेश का रहने वाला है।
इस मामले में एएसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि हादसे में घायल एक व्यक्ति का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है।