spot_img

विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने पिता स्व. बिसाहू दास महंत जी की जयंती पर स्मरण कर दी श्रद्धांजलि।

Must Read

बिसाहू दास जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, मध्यप्रदेश की प्रथम केबिनेट मंत्री रहे हैं।

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पिता स्व.बिसाहू दास महंत जी की जयंती के अवसर पर स्मरण कर विनम्र श्रद्धांजलि की अर्पित।

डॉ महंत ने कहा कि, पिता स्व. श्री बिसाहू दास महंत जी के आशीर्वाद और मार्गदर्शन के चलते समाज सेवा, जनसेवा के कार्य करने का हरसंभव प्रयास करता हूँ, और नाम के अनुरूप चरणों का दास बने रहने के कार्य करता हूँ।

बता दें.. बिसाहू दास महंत मध्य प्रदेश के लिए एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे। वे मध्यप्रदेश की प्रथम केबिनेट के मंत्री रहे हैं, वह राज्य में कांग्रेस द्वारा निर्मित सबसे सफल विधायक थे, और उन्होंने बाराद्वार का प्रतिनिधित्व किया, कोषा को व्यापार और राष्ट्रीय पटल के साथ साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी नई पहचान दिलाने का कार्य किया। स्व. महंत जीवनभर जनसेवा से जुड़े रहे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ ही उनकी छवि एक सफल राजनेता की रही है। वे अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक तथा मंत्री के रूप में प्रदेश के विकास के लिए समर्पित रहे। उन्होंने क्षेत्र में खेती-किसानी, सिंचाई तथा सड़कों के निर्माण से लोगों की बेहतरी के लिए काम किया। जिसे आज कांग्रेस भूपेश सरकार राज्य के श्रेष्ठ बुनकरों को हर साल पुरस्कृत करती है। यह सम्मान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बिसाहू दास महंत की स्मृति में दिया जाता है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सौंदर्यीकरण के नाम पर पैसों की हो रही बर्बादी,नगर निगम ने लगा दी घास,रखरखाव को लेकर नहीं दिया जा रहा ध्यान

Acn18.com/नगर निगम कोरबा द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक बनाने के उद्देश्य से सौंदर्यीकरण अभियान चलाया जा रहा...

More Articles Like This

- Advertisement -