Home Astrology रीवा में 24 घंटे में 2.2 इंच बारिश, बिछिया-बीहर नदियां उफान पर,...

रीवा में 24 घंटे में 2.2 इंच बारिश, बिछिया-बीहर नदियां उफान पर, कई इलाके जलमग्न

0
68

*रीवा में 24 घंटे में 2.2 इंच बारिश, बिछिया-बीहर नदियां उफान पर, कई इलाके जलमग्नScreenshot 20250717 164045 Gallery

*

रीवा जिले में बुधवार रात से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, जहां बीते 24 घंटे में 2.2 इंच बारिश दर्ज की गई है। तेज और रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते बीहर और बिछिया नदियां उफान पर हैं, जिससे नदियों के किनारे बसे बांस घाट मोहल्ला, निपनिया, रानी तालाब, झिरिया और निराला नगर जैसे क्षेत्रों में घरों में पानी भर गया है और घरों का सामान पानी में तैरने लगा है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि रीवा एयरपोर्ट की बाउंड्री टूट गई और गुढ़ विधायक नागेंद्र सिंह का सरकारी आवास भी जलमग्न हो गया है। प्रशासन और राहत एजेंसियां अलर्ट पर हैं, जबकि सीधी जिले में सबसे अधिक 3.1 इंच बारिश दर्ज की गई है।